27 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे हरीश द्विवेदी

Must read

 

एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक होगा स्वागत, शहर में लगाए गए होर्डिंग-पोस्टर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद हरीश द्विवेदी आज पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। उनके स्वागत को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार तैयारियां की हैं। लखनऊ के विभिन्न इलाकों में हरीश द्विवेदी के स्वागत से जुड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं।
हरीश द्विवेदी करीब सुबह 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होंगे। इस दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद हरीश द्विवेदी का यह पहला लखनऊ दौरा है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत के लिए कई स्थानों पर तैयारियां की गई हैं और कार्यकर्ताओं ने शहर को होर्डिंग-पोस्टरों से पाट दिया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। राष्ट्रीय महामंत्री के दौरे को लेकर पार्टी संगठन भी सक्रिय नजर आ रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article