27 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

मड़ियांव में घर पर दबंगों का हमला, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

Must read

 

घर में घुसकर पथराव और असलहों के साथ हमले का आरोप, पुलिस ने महज 151 में की कार्रवाई

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज में घर में घुसकर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई लोगों ने घर पर धावा बोलते हुए पथराव किया और असलहों के साथ हमला किया। घटना से परिवार में दहशत का माहौल है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और परिवार के लोगों को निशाना बनाया। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने महज धारा 151 के तहत कार्रवाई कर मामले को निपटा दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की गंभीरता के अनुरूप कार्रवाई नहीं होने से दबंगों के हौसले बढ़ सकते हैं।

फैजुल्लागंज में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article