31 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

बाबा रामदेव पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला

Must read

 

बोले- इस बार सिंदूर, टिकुली और सलवार न पहनें, मर्द की तरह आंदोलन करें

गोंडा। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोला है। गोंडा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रामदेव के आंदोलन और स्वदेशी अभियान को लेकर तंज कसा।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव को आंदोलन करना चाहिए, लेकिन इस बार उन्हें आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, “इस बार सिंदूर और टिकुली, सलवार न पहनें, मर्द की तरह आंदोलन करें।”
उन्होंने रामदेव के स्वदेशी अभियान पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्वदेशी के नाम से शुरू हुआ अभियान अब नकली उत्पादों और मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार तक पहुंच गया है। बृजभूषण ने नकली घी के मुद्दे को लेकर भी रामदेव पर निशाना साधा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article