ऋतुराज एसडीएम सदर के पेशकार बने
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जनहित एवं प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के चार कर्मचारियों के स्थानांतरण एवं कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार अजय राठौर को उप जिलाधिकारी सदर से संबद्ध रीडर के पद से हटाकर उप जिलाधिकारी कायमगंज से संबद्ध रीडर की जिम्मेदारी दी गई है। ऋतुराज कनौजिया, जो तहसील कायमगंज में टंकक के रूप में कार्यरत थे और अपर उप जिलाधिकारी सदर से संबद्ध रीडर का कार्य देख रहे थे, अब उप जिलाधिकारी सदर-फर्रुखाबाद से संबद्ध रीडर का कार्य करेंगे।
इसी क्रम में सुभाष चंद्र, रीडर उप जिलाधिकारी कायमगंज के पद से हटाकर तहसील कायमगंज में राजस्व लिपिक के रूप में कार्य करेंगे। वहीं सतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जो एसीओआर (दैवीय आपदा) का कार्य देख रहे हैं, पूर्व दायित्व के साथ-साथ अपर उप जिलाधिकारी सदर का रीडर संबंधी कार्य भी संपादित करेंगे।जिलाधिकारी ने आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।


