30 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर सेवाओं का सम्मान : सत्येंद्र कटियार तहसीलदार पद पर प्रोन्नत

Must read

 

फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के चांदपुर के मूल निवासी सत्येंद्र कटियार को तहसीलदार पद पर प्रोन्नति मिली है। वह पूर्व से ही प्रभारी तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में जनपद शाहजहांपुर में प्रभारी तहसीलदार के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। अब उन्हें तहसीलदार पद पर नियमित प्रोन्नति मिली है।
सत्येंद्र कटियार अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता, सरल व्यवहार और संवेदनशील कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। राजस्व एवं प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में उन्होंने हमेशा गंभीरता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके नियमानुसार समाधान के लिए प्रयास करना उनकी कार्यशैली की खास पहचान रही है।

कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी फर्रुखाबाद मे उनकी सेवाएं उल्लेखनीय और सराहनीय रही थीं। संक्रमण के खतरे के बीच उन्होंने पूरी निष्ठा और सेवा भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उस चुनौतीपूर्ण समय में लोगों की मदद और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के प्रति उनकी सक्रियता ने उनकी संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता को साबित किया।

फर्रुखाबाद की धरती से जुड़े सत्येंद्र कटियार की तहसीलदार पद पर प्रोन्नति की खबर से उनके शुभचिंतकों और परिचितों में खुशी है। लोगों का कहना है कि ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाने वाले अधिकारी के रूप में सत्येंद्र कटियार की यह उपलब्धि निश्चित रूप से सम्मान की बात है।

तहसीलदार पद पर प्रोन्नति के बाद उनसे प्रशासनिक कार्यों में और बेहतर योगदान की उम्मीद जताई जा रही है। शुभचिंतकों ने उन्हें प्रोन्नति पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article