26 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

दो सड़क हादसों में पांच घायल, तीन की हालत गंभीर; सैफई रेफर

Must read

फर्रुखाबाद। जिले में बृहस्पतिवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।
कादरीगेट थाना क्षेत्र की ठंडी सड़क पर बृहस्पतिवार रात बाइक की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में रेलवे रोड निवासी अर्जुन (30), ऋतिक (19) और असगर रोड निवासी ब्रेन (14) घायल हो गए।
घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अर्जुन की हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया।
दूसरा हादसा फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के नेकपुर के पास हुआ। यहां स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में फतेहगढ़ की शिवाजी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अनुराग वर्मा (35) और नगला दीना निवासी आरब (20) घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग हेलमेट नहीं लगाए हुए थे, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। चिकित्सक डॉ. नूरुल हुदा ने दोनों घायलों को सैफई रेफर कर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article