31.9 C
Lucknow
Thursday, August 13, 2026

पांचाल घाट पर मिली अज्ञात महिला, पुलिस ने कराया भर्ती

Must read

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचाल घाट पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात महिला संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली। महिला को इस हालत में देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही कादरीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने महिला के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। महिला पांचाल घाट तक किन परिस्थितियों में पहुंची और वह वहां किस अवस्था में मिली, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article