29.8 C
Lucknow
Monday, September 28, 2026

महिला ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, परिजनों ने बचाया

Must read

फर्रुखाबाद। पड़ोसी जनपद एटा के जशरथपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ने से महिला को बचा लिया गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
अमृतपुर गांव निवासी मोनिका पत्नी नरेंद्र सिंह ने किसी बात को लेकर परेशान होकर घर में फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और महिला को बचा लिया। इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए परिजन उसे तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article