रामनगर बाराबंकी। तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है युवाओं में राष्ट्र प्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। यह बात पूर्व भाजपा विधायक शरद कुमार अवस्थी नें तिरंगा यात्रा में सामिल छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अपने संबोधन में कहीं श्री अवस्थी ने यह भी कहा कि आजादी के लिए बलिदान देने वाले लोगों को हमें याद रखने की विशेष जरूरत है। नगर पंचायत रामनगर में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई इस यात्रा में छात्र-छात्राओं शिक्षकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम भारत माता की जय घोष के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर से पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी की अगुवाई में पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए बुढ़वल चौराहे पर स्थित यूनियन इंटर कॉलेज में संपन्न हुई।यात्रा के दौरान भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश अवस्थी पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला महामंत्री रवि शर्मा प्रभात शुक्ला लालता वर्मा राजेश अवस्थी कृष्ण कुमार प्रधान दीपू अवस्थी व्यापारी नेता रविकांत पांडे सहित भारी संख्या में पीजी कॉलेज व यूनियन इंटर कॉलेज के शिक्षक छात्र- छात्राओं सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।
निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश


