33.5 C
Lucknow
Monday, August 10, 2026

जल लेकर जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Must read

 

मोहम्मदाबाद।
फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर मैनपुरी के मारकंड मंदिर जा रहे कांवड़ियों के जत्थे में शामिल दो लोगों की इटावा-बरेली हाईवे पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार रात करीब 10:30 बजे खाटू श्याम मंदिर और हवाई पट्टी के बीच हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।

जनपद मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम जंगपुरा निवासी रामलड़ैते अपने करीब 25 से 30 साथियों के साथ दोपहर करीब 12 बजे जंगपुरा से फर्रुखाबाद गंगा से जल लेने निकले थे। फर्रुखाबाद शाम 6 बजे गंगाजल लेकर सभी लोग शाम करीब छह बजे मैनपुरी स्थित मारकंड मंदिर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर और हवाई पट्टी के बीच हादसा हो गया।

बताया गया कि एक अपाचे बाइक ने ऋषभ की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार ऋषभ और पीछे बैठी गिरजा देवी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रामलड़ैते की 32 वर्षीय पत्नी गिरजा देवी तथा उनके मामा मायाप्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र ऋषभ शामिल है।

डायल 112 की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन भी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

  • गिरजा देवी के पीछे 12 वर्षीय पुत्री मोहिनी तथा सात वर्षीय पुत्र रिशु और पांच वर्षीय पुत्र रितिक हैं। पति रामलड़ैत खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article