33.8 C
Lucknow
Tuesday, June 30, 2026

महिला से मारपीट, वाहन हटाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप

Must read

-दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। डीएसओ चौराहे पर वाहन आगे-पीछे करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक महिला के साथ कथित रूप से अभद्रता और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और महिला के साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article