– दो इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय जांच तेज
लखनऊ। अवैध निर्माण के मामलों को लेकर ने विभागीय कार्रवाई तेज कर दी है। करीब दो वर्ष पुराने अवैध निर्माण प्रकरण में तत्कालीन सहायक अभियंता एस.एन. चौबे और शिवा सिंह के खिलाफ चल रही अनुशासनिक जांच में तेजी लाई गई है।
सूत्रों के अनुसार, विभागीय जांच अधिकारी ने मामले से जुड़े अभिलेख और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए एलडीए के उपाध्यक्ष से रिकॉर्ड तलब किया है। रिकॉर्ड मिलने के बाद जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा और संबंधित अधिकारियों की भूमिका का परीक्षण किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दो साल पुराने अवैध निर्माण प्रकरण से जुड़ी है, जिसमें निर्माण कार्य के दौरान नियमों के पालन और अधिकारियों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठे थे। जांच में यह भी देखा जाएगा कि उस समय संबंधित अधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन नियमानुसार किया था या नहीं।


