33.8 C
Lucknow
Saturday, August 8, 2026

पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा

Must read

डिग्री मंच पर देने की मांग पर अड़े छात्र

बिना संबोधन लौटे राज्यपाल

पटना। पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब छात्रों ने सभी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर डिग्री देने की मांग शुरू कर दी। विरोध और हंगामे के बीच राज्यपाल एवं कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन अपना संबोधन किए बिना ही कार्यक्रम से लौट गए।

पटना वीमेंस कॉलेज के मदर वेरोनिका ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मंच पर केवल स्वर्ण पदक विजेताओं और पीएचडी धारकों को डिग्री प्रदान की गई। पीजी सत्र 2023-25 के 38 टॉपरों को स्वर्ण पदक दिया गया, जिनमें 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल रहे। इसके अलावा 155 पीएचडी धारकों समेत कुल 1305 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।

समारोह में दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं और उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित किया। छात्रों के हंगामे के कारण समारोह का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया और राज्यपाल के बिना संबोधन लौटने से कार्यक्रम चर्चा में आ गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article