32.9 C
Lucknow
Saturday, August 8, 2026

शहमीना शाह दरगाह के उर्स में पहुंचे शिवपाल यादव, चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Must read

 

बड़ी संख्या में जायरीन की मौजूदगी, समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित हजरत शहमीना शाह दरगाह पर आयोजित वार्षिक उर्स में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने पहुंचकर चादरपोशी की और प्रदेश व देश में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में जायरीन की भीड़ उमड़ी। धार्मिक आस्था और सूफी परंपरा के इस आयोजन में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने दरगाह पर हाजिरी लगाई और मन्नतें मांगीं।

शिवपाल सिंह यादव के दरगाह पहुंचने पर उनके समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। दरगाह पर चादरपोशी के बाद उन्होंने सभी के लिए शांति, सौहार्द और खुशहाली की कामना की।

उर्स के दौरान दरगाह परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं, जिससे जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
शहमीना शाह का उर्स राजधानी के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में माना जाता है, जिसमें हर वर्ष विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article