30.4 C
Lucknow
Friday, August 7, 2026

64 करोड़ का रेलवे ओवरब्रिज सवालों के घेरे में, चार माह बाद ही धंसी एप्रोच रोड

Must read

 

मिर्जापुर।जिले में करीब 64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण पूरा होने के महज चार महीने बाद ही पुल की एप्रोच रोड धंस गई, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई।
एप्रोच रोड धंसने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का निरीक्षण किया। एहतियात के तौर पर प्रभावित हिस्से पर आवागमन को नियंत्रित कर मरम्मत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन का कहना है कि एप्रोच रोड धंसने के कारणों की तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article