39 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

चरस सप्लाई करने वाली महिला गिरफ्तार, 19 महीने से चल रही थी फरार, पति की हो चुकी है गिफ्तारी

Must read

इंदौर: इंदौर शहर की पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 19 महीने से फरार चल रही महिला (Woman) को गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी में सहायता करती थी। इंदौर पुलिस (Indore Police) ने साल 2025 में पति और एक अन्य साथी दीपक कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया था। पति की गिरफ्तार के बाद से ही महिला फरार चल रही थी। जिजके बाद पुलिस को अब कामयाबी मिली है।

DCP राजेश त्रिपाठी के मुताबिक वर्ष 2025 के सितंबर माह में मुखबिर की सूचना पर रजत उर्फ वैभव बुंदेला और दीपक कुशवाहा को पकड़ा गया था। जिनके पास से 520 ग्राम अवैध चरस जब्त किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 20 हजार रूपए थी। मामले में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि वैभव बुंदेला की पत्नी स्वाति बुंदेला इस कार्य में उसका साथ देती थी।

दोनों पति-पत्नी साथ में इस मादक पदार्थ को युवाओं के बीच खपाने का काम करते थे। दोनों पति-पत्नी की कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस ने 19 महीने बाद आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को महिला न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस क्राइम ब्रांच पूरे मामले में स्वाति से तमाम पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह अपने पति के साथ कहां-कहां सप्लाई करती थी और इसका नेटवर्क कितना फैला हुआ था।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 5 लाख कीमत का चरस प्राप्त हुआ था। जो शहर भर में घूमकर सप्लाई करने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार सभी आरोपियों से मामले में विस्तृत जानकारी ले रही है। टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article