गुरसहायगंज, कन्नौज। दुकान खाली न करने का विरोध करने पर दो लोगों ने महिला के साथ मारपीट की और घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की।
नगर के मोहल्ला अशोक नगर निवासिनी सुनीता गुप्ता पत्नी महेश प्रकाश गुप्ता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी दुकान करीब 10 वर्ष पूर्व कस्बे के ही निवासी सुधीर पुत्र नन्दकिशोर गुप्ता को किराए पर दी थी। कुछ समय बाद से सुधीर ने किराया देना बंद कर दिया और दुकान पर ताला लगा दिया। कई बार नोटिस देने के बावजूद न तो दुकान खाली की और न ही किराया दिया। 26 जुलाई को दिन में करीब 12 बजे जब वह मौके पर नहीं थीं। तब सुधीर व उसके भाई पप्पू पुत्रगण नन्दकिशोर ने दुकान का ताला खोलकर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने महिला के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट के दौरान सोने की अंगूठी भी कहीं गिर गई। पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की।
दुकान खाली कराने के विवाद में महिला से मारपीट


