गुरसहायगंज, कन्नौज। नाली के पीछे आपसी विवाद का विरोध करने पर महिला के साथ चार लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग ग्राम सूलन निवासिनी शीतला देवी पत्नी उमेश चन्द्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 24 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे गांव की ही किरण देवी, सोनी देवी, सूरज पाल, व सुशीला ने नाली के पीछे उनके साथ गाली-गलौज की। मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
नाली के विवाद को लेकर मारपीट में चार पर रिपोर्ट दर्ज


