– लखनऊ में चल रहा था पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी का उपचार
गुरसहायगंज, कन्नौज। नगर के मोहल्ला गांधीनगर स्थित आवास पर सोमवार को क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए अल्लाह से दुआ की।
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक का उपचार लखनऊ में चल रहा था। लखनऊ से गुरसहायगंज आवास पहुंचने पर नगर सहित क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि आप सभी लोगों के प्यार और दुआओं के कारण मैं जल्द ठीक होकर फिर से क्षेत्र की सेवा में लगूंगा। आप सभी ने जिस तरह से मेरा हालचाल लेने आए, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान नासिर सिद्दीकी, मुजफ्फर खान, आमिर सिद्दीकी, मोनू यादव, पिंटू यादव, शिल्पी यादव, शहनवाज सिद्दीकी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
समर्थकों ने पूर्व विधायक के स्वास्थ्य का जाना हाल, की लंबी उम्र की दुआ


