गुरसहायगंज, कन्नौज। बकरी चराने का विरोध करने पर आरोपितों ने महिला से गाली गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की जसोदा चौकी के ग्राम डिगसरा निवासिनी सुमन देवी पत्नी लाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार की शाम करीब 07 बजे उसके परिवार के ही दो युवकों ने दरवाजे के सामने खेत में बकरी चराने का विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
महिला से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी


