29 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

हर्ष फायरिंग करने से रोका तो अभय ने मना करने वाले युवक के ऊपर कर दी फायरिंग

Must read

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव करनपुर मजरा बांसमई निवासी शिवभान के पुत्र गोविंद के 10 दिन पूर्व एक पुत्र पैदा हुआ था। शुक्रवार रात उसके नामकरण संस्कार के कार्यक्रम का आयोजन था। जिसमें उनके सभी रिश्तेदार एकत्र हुए थे। रात नामकरण संस्कार के दौरान अचानक गांव के ही निवासी अभय उर्फ अब्बू ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। आसपास खड़े लोगों ने अभय को फायर करने से रोका। तो अभय ने मना करने वाले युवक के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसमें युवक बाल बाल बच गया। इस दौरान अभय द्वारा चलाई गईं गोली जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के कस्बा नवीगंज व हाल निवासी थाना मेरापुर के गांव भाननगर निवासी गोविंद की 7 वर्षीय भांजी काम्या पुत्री उपेन्द्र सिंह चौहान की दाहिनी जांघ में लग गई। घटना को लेकर कार्यक्रम में एकाएक अफरातफरी मच गई। परिजन चीख पुकार करने लगे। आनन फानन परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर घायल काम्या को फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, बबना चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह ने फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल पहुंचकर घायल काम्या के परिजनों व अस्पताल कर्मियों से जानकारी की। घटना पारिवारिक होने के कारण किसी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। जिसको लेकर रविवार बबना चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह ने घटना के आरोपी अभय उर्फ अब्बू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी अभय उर्फ अब्बू की तलाश में उसके घर गई। तो घर में ताला लगा मिला।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article