29 C
Lucknow
Sunday, May 3, 2026

अमृतपुर पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित, 130 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

Must read

 

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और निःशुल्क जांच व उपचार प्राप्त किया।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। मलेरिया के 12 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिनकी सभी रिपोर्ट नेगेटिव आईं। वहीं टाइफाइड के 10 मरीजों में से 1 मरीज पॉजिटिव तथा 9 मरीज नेगेटिव पाए गए। डेंगू के 4 और हेपेटाइटिस-बी के 4 मरीजों की जांच भी की गई, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव रही।
इसके अतिरिक्त 15 मरीजों की शुगर जांच, 5 मरीजों की स्पूटम जांच तथा 3 मरीजों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। मौके पर ही मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
मेले में तैनात चिकित्सक डॉ. गौरव वर्मा ने कुल 130 मरीजों को दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान उनकी टीम में फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, लैब टेक्नीशियन सोनाली पाल, एएनएम पावनी, मीना देवी, राकेश कुमार तथा वार्ड बॉय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा मिलने से क्षेत्र में संतोष और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article