32 C
Lucknow
Tuesday, April 28, 2026

44 डिग्री तापमान के बीच सड़कों पर पानी का छिड़काव

Must read

औरैया: जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। शहर में दोपहर के समय एंटी डस्ट गन और जेटिंग मशीनों के जरिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे वातावरण को ठंडा रखने का प्रयास किया जा रहा है।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में नगर पालिका की टीम सुभाष चौराहा से जिला अस्पताल मार्ग समेत प्रमुख स्थानों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कर रही है। इससे राहगीरों को तेज धूप और लू से कुछ राहत मिल रही है।
इसके अलावा, शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाटर कूलर की व्यवस्था भी की गई है, ताकि लोगों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध हो सके। राहगीरों ने इस पहल की सराहना की है और इसे राहत देने वाला कदम बताया है।
नगर प्रशासन ने सिर्फ इंसानों ही नहीं बल्कि पशुओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं। गौशालाओं में पंखों, पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि गर्मी के कारण पशुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। पशुपालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने पशुओं को पर्याप्त पानी और छाया उपलब्ध कराएं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पानी का अधिक सेवन करें और लू से बचाव के सभी उपाय अपनाएं। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article