27.1 C
Lucknow
Thursday, August 6, 2026

हाईवे पर ट्रक-DCM में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, दोनो चालक घायल

Must read

वाराणसी: सावन मास में कांवरियों के लिए हाईवे का एक रूट प्रयागराज से वाराणसी जाने वाली रूट पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। जिसको लेकर हाईवे के दूसरी लेन पर एक ही रूट पर वाराणसी से प्रयागराज (Varanasi to Prayagraj) तथा प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले वाहनों का आवागमन हो रहा है। जिसके दौरान वीरभानपुर गांव के सामने गुरुवार को हाईवे पर ट्रक तथा DCM की आमने-सामने की जोरदार भिड़न्त हो गयी।

दुर्घटना में डीसीएम चालक मोनू पुत्र सर्वजीत निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ तथा शेरघाटी, बिहार गया जिला के शेरघाटी गांव निवासी सागर हुसैन नामक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।उक्त दोनों वाहनों का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी जाम लग गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी दयाशंकर तथा चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने उक्त घायलों को नजदीक के हास्पिटल में उपचार कराया। उक्त दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करवा कर हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article