42 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट में इस्तीफों और ‘चंपत राय की भूमिका पर विनय की दो टूक

Must read

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर बजरंग दल के संस्थापक एवं पूर्व सांसद विनय कटियार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि दोनों ने इस्तीफा दिया है तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन राम मंदिर से जुड़े घटनाक्रमों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वो ठीक नहीं।

विनय कटियार ने कहा, “चंपत राय एक प्रचारक हैं, उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। अगर उन दोनों ने इस्तीफा दिया है तो यह उनका फैसला है, लेकिन राम मंदिर में जो कुछ भी हो रहा था, वह सही नहीं था।”

उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर और ट्रस्ट से जुड़ा प्रत्येक निर्णय पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होना चाहिए। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या विवाद सामने आता है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे।

हाल के दिनों में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में विनय कटियार का यह बयान भी चर्चा का विषय बन गया है।

हालांकि, यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि विनय कटियार की यह टिप्पणी उनका व्यक्तिगत एवं राजनीतिक बयान है। किसी भी व्यक्ति या पदाधिकारी की जिम्मेदारी अथवा दोष का अंतिम निर्धारण जांच एजेंसियों की रिपोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article