27 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

अफगानिस्तान सीरीज में वैभव बरकरार, बुमराह की भी वापसी

Must read

 

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथी टी-20 सीरीज में मौका मिला है। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि संजू सैमसन और ईशान किशन विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए हैं।

वैभव ने छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 193 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की करीब पांच महीने बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल भी टीम में लौटे हैं। हालांकि बुमराह समेत चार खिलाड़ियों का अंतिम रूप से खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।

सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम में जिम्बाब्वे दौरे की तुलना में आठ बदलाव किए गए हैं। रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article