– आईएएस पदोन्नति के बाद लिया निर्णय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 2011 बैच के पीसीएस अधिकारी वैभव मिश्रा ने पीसीएस एसोसिएशन के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति मिलने के बाद अपना त्यागपत्र एसोसिएशन को भेजा है।
वैभव मिश्रा लंबे समय तक पीसीएस एसोसिएशन के महासचिव के रूप में अधिकारियों के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे। आईएएस संवर्ग में पदोन्नत होने के बाद उन्होंने संगठनात्मक परंपरा का पालन करते हुए पद छोड़ने का फैसला लिया।
सूत्रों के अनुसार, आगामी प्रशासनिक तबादला सूची में वैभव मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। उनकी नई तैनाती को लेकर जल्द ही शासन स्तर से आदेश जारी हो सकते हैं।
प्रशासनिक हलकों में उनके इस्तीफे और संभावित नई तैनाती को महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।


