39.6 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

यूपी टी20 लीग के मैच फिर कानपुर के ग्रीन पार्क में

Must read

– सांसद रमेश अवस्थी ने सीएम योगी का जताया आभार

कानपुर। उत्तर प्रदेश टी20 लीग के जिन मैचों को पहले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में स्थानांतरित किए जाने की चर्चा थी, वे अब पुनः कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में ही आयोजित होंगे। इस निर्णय पर कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

सांसद रमेश अवस्थी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए इसे कानपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी बताया। उन्होंने लिखा कि ग्रीन पार्क स्टेडियम की खेल विरासत को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास किए गए और मुख्यमंत्री ने इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सकारात्मक निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

सांसद ने कहा कि ग्रीन पार्क स्टेडियम केवल एक खेल मैदान नहीं, बल्कि कानपुर की पहचान और गौरव का प्रतीक है। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक ऐतिहासिक मुकाबले खेले जा चुके हैं। ऐसे में यूपी टी20 लीग के मैचों का ग्रीन पार्क में होना शहर के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस फैसले से कानपुर की खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलेगी, स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और क्रिकेट प्रेमियों को अपने शहर में उच्चस्तरीय मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। अपने संदेश के अंत में सांसद ने लिखा कि “ग्रीन पार्क की रौनक और कानपुर का गौरव हमेशा बरकरार रहेगा।
हालांकि, संबंधित कार्यक्रम और मैचों की विस्तृत समय-सारिणी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article