34 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े 16 से 22 सितंबर तक यूपी दौरे पर

Must read

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े आगामी 16 से 22 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
तावड़े के दौरे को प्रदेश भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अलग-अलग जिलों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ संगठन की जमीनी स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और तैयारियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
सात दिवसीय दौरे के दौरान तावड़े विभिन्न जिलों में पहुंचकर स्थानीय संगठन की गतिविधियों का जायजा लेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक लेकर संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
16 सितंबर से शुरू होने वाले इस दौरे को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article