यूपी एटीएस ने पकड़ा 5 लाख का इनामी नक्सली उमेश सिंह*

0
127

लखनऊ जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यूपी एटीएस ने सोनभद्र जिले से मोस्टवांटेड नक्सली उमेश सिंह को गिरफ्तार किया है।
उमेश सिंह पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह झारखंड पुलिस की मोस्टवांटेड सूची में भी शामिल था।
उमेश पर अब तक 25 से ज्यादा नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तारी के दौरान एटीएस ने उसके पास से तमाम असलहे और एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए।
गंभीर मामलों में शामिल होने के चलते कोर्ट ने एटीएस को 8 दिन की रिमांड दी है। उमेश से पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here