सरदार पटेल की जयंती पर निकाली गई एकता दौड़, पुलिस ने दिलाई राष्ट्र की एकता की शपथ

0
112

नवाबगंज में गुरुवार को भारत के पूर्व गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती *राष्ट्रीय एकता दिवस* के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस ने नगरवासियों के साथ मिलकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के तहत उपनिरीक्षक गिरीश कुमार, हेमंत कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने नगर भ्रमण कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पुलिस ने इस दौरान लोगों को सरदार पटेल के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक गिरीश कुमार, हेमंत कुमार, कांस्टेबल किरन कुमार, अनिल राठौर, आनंद कुमार, साईं गुप्ता समेत कई लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here