फर्रुखाबाद। थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव नगला सेठ में एक महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने से हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव नगला सेठ निवासी कामिनी पत्नी राहुल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिस पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। घटना को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, भर्ती


