जिले में अंडर-19 क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल मैच का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य श्री आनंद पाठक द्वारा किया गया। इस ट्रायल में जिलेभर से आए लगभग 60 युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कोऑर्डिनेटर मनोज यादव के साथ अमित चौधरी, रजत शर्मा एवं प्रतेश भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बल्लेबाजी में दिखा दम
ट्रायल मैच में कई खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
आकर्षित वर्मा, नीतीश कुशवाहा, देवेश कुशवाहा, सानिध्य, समित दास, आदित्य राजपूत और दीपांशु यादव ने बेहतरीन शॉट्स खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वहीं विकेटकीपिंग में अर्पित वर्मा ने अपनी चुस्ती और तकनीक से प्रभावित किया।
गेंदबाजी में भी चमके खिलाड़ी
गेंदबाजी में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अनमोल कटिहार, उत्कर्ष, शांतनु, सत्याग्रह, वंश और नितिन मौर्य ने सटीक लाइन-लेंथ और विविधता के साथ बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
चयन प्रक्रिया
इस ट्रायल के आधार पर टीम का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जूनियर चयनकर्ता श्री कमलकांत कनौजिया द्वारा किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से जिले के युवा क्रिकेटरों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने के लिए पूरी मेहनत करते नजर
अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल मैच का शुभारंभ, 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दम


