गुरसहायगंज, कन्नौज। क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और अलग-अलग स्थानों से देशी शराब के साथ युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को वह हमराह सिपाहियों के साथ गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर गुरसहायगंज आर्मी ग्राउंड के पास छापेमारी की और मोहल्ला रामगंज निवासी रोहित राठौर को देशी शराब के 015 क्वाटर के साथ पकड़ लिया। जबकि मुखबिर की सूचना पर दक्षिणमुखी मन्दिर के गेट के पास ग्राम जलालाबाद निवासी सुरेश को जसोदा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने देशी शराब के 18 क्वाटर के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
देशी शराब के साथ दो युवकों को दबोचा


