गुरसहायगंज, कन्नौज। विद्युत लाइनों की सुरक्षा के दृष्टि से गुगरापुर उप केंद्र से जसोदा पंप कैनाल क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब 10 से शाम 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी गुगरापुर उपकेंद्र के जेई सुनील सिंह ने दी। बताया कि 33 केवी लाइन शिफ्टिंग व पेड़ों की डालियों की छटाई का कार्य किया जाएगा। वहीं दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 11 केवी फीडरों के गांवों व कस्बा में विद्युत आपूर्ति नहीं रहेगी।


