32 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

चोरी के वाहन और अवैध तमंचा के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए कई दोपहिया वाहन

Must read

फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को चोरी के दोपहिया वाहनों और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस के साथ-साथ चोरी के कई वाहन भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक विशेष कुमार और उप निरीक्षक मोहित मिश्रा की टीम थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक और स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान अनमोल अग्निहोत्री निवासी ग्राम चांदपुर, थाना कादरीगेट और कृष्णा सोनी निवासी गांधीनगर, तिर्वागंज, जनपद कन्नौज के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में जिन वाहनों पर वे सवार थे, वे भी चोरी के पाए गए।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक और मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है, जिन्हें आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा था।
आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें छिपा देते थे और बाद में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बनाते थे, जिससे वे अपने शौक पूरे कर सकें।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article