32 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

पुलिस चौकी के बाहर खड़ी सीज गाड़ियों में लगी आग, चार वाहन जलकर खाक

Must read

 

कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र स्थित महगांव पुलिस चौकी के बाहर रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। चौकी के पास खड़ी सीज गाड़ियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

आग की चपेट में दो कारें, एक अप्पे और एक टेंपो आ गए, जो पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां भी खतरे की जद में आ गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हाईवे किनारे मौजूद लोग किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से दूर हट गए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सभी वाहन पूरी तरह जल चुके थे और काफी नुकसान हो चुका था।

थाना प्रभारी इंद्रदेव के अनुसार, चौकी के पास खड़ी सीज गाड़ियों में आग लगने की वजह फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियां मानी जा रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आग कैसे लगी।

इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के कारणों और संभावित लापरवाही या साजिश का पता लगाया जा सके।

फिलहाल इस घटना ने पुलिस व्यवस्था और वाहन सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article