41 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

2 ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, चाचा-भतीजा और 3 साल की बच्ची की मौत, तीन घायल

Must read

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां 2 ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में चाचा-भतीजा और 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल (injuring) हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घटना पनैठी के पास उस वक्त हुआ जब ट्रक चालक शिवपाल सामान लेकर हरियाणा जा रहा था। इस दौरान शिवपाल ने अपने रिश्तेदारों को भी ट्रक में अलीगढ़ छोड़ने के लिए बैठा लिया, लेकिन पहुंचने से पहले चालक को छपकी आ गई और ट्रक की एक दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। घटना इतनी भयानक थी कि दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने जांच कर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चाचा वीरेंद्र कुमार (35) और भतीजा नीतेश (20) सहित सूर्यांशी (3) के रूप में हुई है। मृतकों की लाश का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तीन घायलों का इलाज जारी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article