दो दिन की लगातार बारिश से खेतों में भरा पानी, धान की फसल चौपट

0
75

फर्रुखाबाद। बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश अब किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। जहां शहर में लोगों को ठंडी हवाओं और नमी से मौसम सुहावना लग रहा है, वहीं खेतों में खड़ी धान की फसल पर संकट गहराने लगा है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान की बाली सड़ने लगी है और फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है।
कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कायमगंज और नवाबगंज क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ खेत पानी में डूब गए हैं। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन लगातार बारिश से खेतों में जलभराव होने से पौधे झुक गए हैं और कटाई का काम पूरी तरह ठप हो गया है। कई स्थानों पर जहां फसल पहले ही काटी जा चुकी थी, वह भी अब पानी में भीगकर सड़ने लगी है।किसानों का कहना है कि अगर बारिश यूं ही दो-तीन दिन और जारी रही तो पूरी फसल चौपट हो जाएगी। कई किसान दिन-रात खेतों में पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लगातार वर्षा के चलते खेतों में जलनिकासी संभव नहीं हो पा रही। किसानों की चिंता इस बात को लेकर और भी बढ़ गई है कि धान की कटाई के बाद रबी फसलों की तैयारी भी प्रभावित होगी।
नारायणपुर गढ़िया निवासी किसान सोनू कटियार ने बताया कि धान की फसल तैयार थी, बस कुछ ही दिनों में कटाई करनी थी, लेकिन अब पूरा खेत पानी से भर गया है। बालियां काली पड़ रही हैं और पौधे झुक चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here