41.2 C
Lucknow
Thursday, June 18, 2026

अभिव्यंजना की ओर से डॉ. रजनी सरीन की श्रद्धांजलि सभा 20 जून को

Must read

साहित्य, समाजसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान को किया जाएगा याद
फर्रुखाबाद। जनपद की सामाजिक, साहित्यिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी तथा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की पूर्व अध्यक्ष, अभिव्यंजना की संस्था प्रमुख रहीं स्वर्गीय डॉ. रजनी सरीन की स्मृति में 20 जून को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 5 बजे से 7 बजे तक बढ़पुर स्थित गायत्री इंटरनेशनल स्कूल (मिशन अस्पताल के सामने) में आयोजित होगा।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अभिव्यंजना, समवेत एवं आकांक्षा समिति परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनपद के साहित्यकार, शिक्षाविद, चिकित्सक, समाजसेवी तथा विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल होकर डॉ. सरीन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करेंगे।
अभिव्यंजना के समन्वयक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डॉ. रजनी सरीन ने अपने जीवनकाल में साहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वे लंबे समय तक अभिव्यंजना संस्था का नेतृत्व करती रहीं और अनेक साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जनपद को नई दिशा देने का कार्य किया। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में वक्ता डॉ. सरीन के जीवन, उनके सामाजिक सरोकारों, साहित्यिक उपलब्धियों तथा जनसेवा के प्रति समर्पण पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। साथ ही उनके साथ जुड़े संस्मरणों को भी साझा किया जाएगा।
भूपेंद्र प्रताप Singh ने जनपद के सभी साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय डॉ. रजनी सरीन को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि समाज और साहित्य के प्रति डॉ. सरीन के योगदान को स्मरण करने का अवसर भी होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article