40.1 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, लोहिया अस्पताल में उमड़ा सेवा का जज्बा

Must read

– लोहिया अस्पताल में उमड़ा सेवा का जज्बा

– अमर उजाला फाउंडेशन के सार्थक प्रयास को मंत्री नें सराहा

 

फर्रुखाबाद। रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित हो सकती है। इसी मानवीय भावना को साकार करते हुए विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

शिविर का उद्घाटन प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, क्योंकि इससे किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है।

 

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में रक्तदाताओं का योगदान अमूल्य है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत बीजेपी उपाध्याय जितेंद्र सिंह, शिवांग रस्तोगी, शिवम दुबे, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौंड, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगमोहन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

रक्त संग्रहण और व्यवस्थाओं को सफल बनाने में लैब टेक्निशियन गिरीश कुमार, अमित कुमार मिश्र, सोहित, पंकज कटियार, अमृत सिंह, सिया चौहान तथा उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने रक्तदाताओं की जांच, पंजीकरण और रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article