लखनऊ। 1995 बैच के आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात को महानिदेशक पर्यटन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीजी पर्यटन वेदपति मिश्रा के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। नई नियुक्ति होने तक अमृत अभिजात जिम्मेदारी संभालेंगे।


