रायबरेली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आठ सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। लखनऊ से सड़क मार्ग से पहुंचने के बाद वह ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात करेंगे। जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा कर सकते हैं। नौ सितंबर को दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


