पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत (pilibhit) जिले में माधोटांडा थाना पुलिस ने गुरबाज सिंह हत्याकांड का खुलासा किया है। गुरबाज की हत्या (murdered) अवैध संबंध के चलते की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सतेंद्र सिंह और उसकी पत्नी शुभप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभप्रीत से गुरबाज सिंह के अवैध संबंध थे। शुभप्रीत कौर ने अपने पति सतेंद्र सिंह के साथ मिलकर गुरबाज सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार की।
माधोटांडा थाना इलाके में हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि, शुभप्रीत कौर (27) का गुरूबाज सिंह से “एक्सट्रा मेरिटियल अफेयर” था। करीब एक साल पहले शुभजीत ने ब्रेकअप कर दिया। गुरूबाज ने शुभजीत पर संबध जारी रखने का दबाब बनाया और पुराने संबधों के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
शुभजीत इस बात पर एक साल से ब्लैकमेल हो रही थी, उसने एक दिन अपने पति सतेन्द्र सिंह (30) को सच्चाई बताई और गुरूबाज से छुटकारा पाने के लिए उसका मर्डर प्लान किया। एक खंडहर में बुलाकर दोनों ने गुरूबाज को मार डाला। 14 दिन पहले उसकी लाश बरामद हुई थी।
शुभप्रीत कौर ने पुलिस की पूछताछ में अपने पति सतेंद्र सिंह के साथ मिलकर गुरबाज सिंह की हत्या करने की बात कबूल की है। दोनों ने गुरबाज सिंह की हत्या करके उसके शव को खंडहर में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद की है। इसके साथ ही मृतक की चेन भी बरामद कर ली गई है।


