फर्रुखाबाद । बंगाल में आए चुनावी नतीजों के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में दबाव बनाने की कोशिश में जुटी है वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी अपने पीडीए आंदोलन के जरिए चुनावी नैया को पार लगाने के लिए अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है ।
इसी क्रम में आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दूसरे दलों को छोड़कर आए लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने किया।
पार्टी प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि जिला कार्यालय में जिला महासचिव इलियास मंसूरी के संघर्षमयी कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया इस मौके पर सदर विधानसभा प्रभारी पवन कठेरिया प्रधान देवरामपुर तथा अमित कठेरिया प्रधान घारमपुर के सामूहिक प्रयास से बड़ी संख्या में दूसरे दलों को छोड़कर आए लोगों को जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में पीडीए आंदोलन की आंधी चल रही । आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनेगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि बंगाल और उत्तर प्रदेश की राजनीति में जमीन और आसमान का फर्क है, उत्तर प्रदेश में जनता सरकार की लूट खसोट की नीतियों से तंग आ चुकी है ।जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा की
हमारा लक्ष्य है समाजवादी आंदोलन को मजबूत करना होना चाहिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया ने कहा कि देश को तोड़ने वाली ताकतें 2027 में अपने अंजाम तक पहुंच जाएंगी।इस मौके पर डॉ0 जेपी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, राजपाल यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष इजहार खां, जिलाध्यक्ष सालोवा अनुराग यादव, विशाल राठौर,शिवम पटेल,अर्चित शर्मा, अभय यदुवंशी आदि ने विचार व्यक्त किए।
अन्य दलों को छोड़ तमाम कार्यकर्ता सपा में शामिल, पीडीए कुछ मजबूती पे जोर


