29 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन गंभीर घायल, लोहिया अस्पताल रेफर

Must read

 

मोहम्मदाबाद। मोहम्मदाबाद-बहोरिकपुर मार्ग पर बुधवार शाम डूंगरपुर तिराहे के पास स्थित एक निजी डिग्री कॉलेज के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव अलमापुर गहलोत निवासी 42 वर्षीय शिवशंकर अपने 19 वर्षीय भतीजे सत्येंद्र सिंह के साथ बाइक से नीवकरोरी स्थित रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार की दावत में शामिल होने जा रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे डूंगरपुर तिराहे पर दुकान से घरेलू सामान खरीदकर वापस घर लौट रहे। थाना क्षेत्र के गांव नगला विदाहा निवासी 22 वर्षीय रोहित यादव की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

हादसे में शिवशंकर, सत्येंद्र सिंह और रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया। यहां डॉक्टर विभोर चतुर्वेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुंची ताजपुर चौकी पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article