29 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

भीषण गर्मी में प्यासे तीमारदार, मेडिकल कॉलेज में ठंडे पानी की व्यवस्था फेल

Must read

 

शाहजहांपुर।जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। यहां मरीजों के तीमारदार बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। कॉलेज परिसर में ठंडे पानी की मशीन तो लगी है, लेकिन हालत यह है कि उसमें से पानी सिर्फ टपक-टपक कर निकल रहा है, जिससे किसी की प्यास बुझ पाना मुश्किल है।

तीमारदारों का कहना है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के इस मौसम में जहां पानी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है, वहीं अस्पताल प्रशासन की यह लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

आरोप यह भी है कि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से लेकर एमबीबीएस डॉक्टर अपने-अपने कमरों में आराम से बैठकर मिनरल वाटर का सेवन कर रहे हैं, जबकि आम मरीजों और उनके परिजनों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था तक नहीं है।

मरीजों के तीमारदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ठंडे पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके। वहीं, इस मामले में कॉलेज प्रशासन की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article