41 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

दिनदहाड़े ट्यूबल पर चोरों का धावा, दीवार काटकर स्टार्टर-केबिल समेत हजारों का सामान ले उड़े

Must read

मोहम्मदाबाद
थाना क्षेत्र के ग्राम गोसरपुर में अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर दिनदहाड़े एक ट्यूबल को निशाना बना डाला। चोर ट्यूबल की दीवार काटकर समर का स्टार्टर, केबिल, बोर्ड सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र के किसानों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
ग्राम गोसरपुर निवासी देवराज सिंह पुत्र बृजभूषण सिंह ने कोतवाली में दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 मई 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे वह खेत जोतकर घर वापस आ गए थे। शाम लगभग 6:30 बजे खेतों में काम कर रहे लोगों ने सूचना दी कि उनके ट्यूबल की दीवार टूटी हुई है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि अज्ञात चोर दीवार काटकर समर का स्टार्टर, करीब 25 मीटर केबिल, बोर्ड समेत अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर ले गए थे।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित किसान ने मंगलवार 26 मई 2026 को थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार चोरी से करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान का कहना है कि खेतों में सिंचाई का सीजन चल रहा है और ऐसे समय पर ट्यूबल से उपकरण चोरी हो जाने से खेती का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article