43.3 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

पूर्व सैनिक के घर चोरी का खुलासा, बेटा ही निकला जेवर चोरी का आरोपी

Must read

 

फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौंज में पूर्व सैनिक के घर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि चोरी का आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पूर्व सैनिक का छोटा बेटा ही निकला। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के जेवर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार गांव सिरौंज निवासी पूर्व सैनिक शिवगोपाल दीक्षित अपने परिवार के साथ शुक्रवार को इटावा जनपद के उसराहार क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने गए थे। परिवार की गैरमौजूदगी के दौरान घर में चोरी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। शनिवार भोर में बड़े पुत्र प्रवीन कुमार उर्फ पिंटू जब घर पहुंचे तो उन्होंने पिता के कमरे का ताला टूटा देखा। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और जेवर गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य और फिंगर प्रिंट जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा और थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस की पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान संदेह पूर्व सैनिक के छोटे बेटे अमित उर्फ कल्लू पर गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घर के ही एक भूसा भरे कमरे से सोने-चांदी के 11 जेवर बरामद कर लिए गए।घटना के खुलासे के बाद परिवार और गांव के लोग भी हैरान हैं। जिस बेटे पर परिवार को भरोसा था, वही घर की जमा पूंजी पर हाथ साफ करने वाला निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article