34.5 C
Lucknow
Wednesday, July 8, 2026

लखनऊ में मोबाइल शोरूम पर टप्पेबाजी, फर्जी भुगतान स्क्रीनशॉट दिखाकर लाखों के मोबाइल लेकर फरार

Must read

 

लखनऊ। हजरतगंज स्थित श्रीराम टावर में मोबाइल की दुकान पर टप्पेबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर ठग ने ऑनलाइन भुगतान करने का झांसा देकर फर्जी ट्रांजैक्शन स्क्रीनशॉट दिखाया और लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने दुकानदार को विश्वास में लेने के लिए भुगतान किए जाने का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया। स्क्रीनशॉट देखकर दुकानदार ने मोबाइल सौंप दिए, लेकिन बाद में खाते में राशि न आने पर ठगी का पता चला। तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

घटना के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध टप्पेबाज की गतिविधियां कैद हुई हैं। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

मामले की सूचना मिलने पर हजरतगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि बैंक खाते या अधिकृत भुगतान ऐप में राशि प्राप्त होने के बाद ही करें। केवल स्क्रीनशॉट के आधार पर सामान न सौंपें, क्योंकि साइबर ठग इस तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए फर्जी भुगतान स्क्रीनशॉट का सहारा ले रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article